Get App

11 दिन पहले हुई लव मैरिज, शाही परिवार के कंवर, कबड्डी प्लेयर दिग्विजय सिंह की गोली मारकार हत्या, बबीहां गैंग ने बताया 'बदला'

राणा को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 30 साल के राणा को शाम 6:05 बजे अस्पताल लाया गया था, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राणा बलाचौरिया मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के राजघराने से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार कई सालों से पंजाब के नवांशहर जिले के बलाचौर में रह रहा था

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 2:09 PM
11 दिन पहले हुई लव मैरिज, शाही परिवार के कंवर, कबड्डी प्लेयर दिग्विजय सिंह की गोली मारकार हत्या, बबीहां गैंग ने बताया 'बदला'
Punjab Murder: शाही परिवार के कंवर कबड्डी प्लेयर दिग्विजय सिंह की गोली मारकार हत्या

मोहाली के सोहाना में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब मशहूर कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार तीन हमलावरों ने पहले खुद को उनका फैन बताया और सेल्फी के लिए बुलाया और फिर करीब से सिर में गोली दाग दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

राणा को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 30 साल के राणा को शाम 6:05 बजे अस्पताल लाया गया था, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

हिमाचल के शाही परिवार से था संबंध

राणा बलाचौरिया मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के राजघराने से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार कई सालों से पंजाब के नवांशहर जिले के बलाचौर में रह रहा था। वे कुश्ती से करियर की शुरुआत कर कबड्डी में प्रमोटर बने और बाद में उन्होंने अपनी टीम भी बनाई। हाल ही में उन्होंने एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट में काम करने की योजना भी बनाई थी।

इतना ही नहीं राणा ने 11 दिन पहले ही देहरादून की रहने वाली अपने गर्लफ्रैंड से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद उनकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई।

राणा के दोस्तों की मानें तो भले ही वह एक संपन्न परिवार से थे, लेकिन मोहाली आने के शुरुआती दिनों में वह बाइक से ही घूमते थे और मेहनत के बल पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया। बताया जाता है कि सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी राणा के पूर्वजों के घर में रुके थे और घर में 100 साखियां लिखी थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें