दिल्ली में आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, लगातार तीसरे दिन DMRC का बड़ा फैसला, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार 24 जुलाई को भी बंद रहेंगे।

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 9:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में आज भी बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, लगातार तीसरे दिन DMRC का बड़ा फैसला

Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार 24 जुलाई को भी बंद रहेंगे। यह लगातार तीसरा दिन है जब सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

डीएमआरसी ने गुरुवार देर रात जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक ये 17 स्टेशन बंद रहेंगे।


बंद रहने वाले 17 मेट्रो स्टेशनों की पूरी लिस्ट

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से बंद रहने वाले स्टेशनों के नाम यहां नीचे देखे जा सकते हैं-

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • झंडेवालान

3 स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि भले ही प्रवेश और निकास द्वार बंद रहें लेकिन तीन प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय में इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण यही 17 स्टेशन बुधवार और गुरुवार को भी लंबे समय तक बंद रहे थे। इसके चलते सेंट्रल दिल्ली में दफ्तर जाने वालों, छात्रों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को लगभग 14 घंटे तक बंद रहने के बाद देर शाम सिर्फ तीन स्टेशनों केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक के एंट्री गेट खोले गए थे, जबकि बाकी स्टेशन बंद ही रहे। मेट्रो सेवाएं ठप होने से कई यात्रियों को अपने यात्रा प्लान बदलने पड़े, वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा या भारी ट्रैफिक जाम के बीच सड़क परिवहन पर निर्भर होना पड़ा। इससे पहले सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा कड़ी किए जाने पर 5 मेट्रो स्टेशन (जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ) कई घंटों के लिए बंद किए गए थे।

बार-बार हो रही इस बंदी से राजधानी के सेंट्रल जिलों में लोगों को काफी परेशान हो रही है। जनपथ, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पाबंदियों की वजह से पीक ऑवर्स के दौरान लोगों को भारी देरी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: 'पेपर लीक रोकने के लिए बनाएंगे सख्त कानून', NEET विवाद के बीच PM मोदी का ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।