Get App

2 करोड़ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके नया Aadhaar ऐप, इसमें मिलने वाली खास सुविधाओं के बारे में जान लीजिए

Aadhaar : नया आधार ऐप रोजमर्रा की कई जरूरतों को आसान बनाता है। जैसे होटल चेक-इन, क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए बिना कागजी कार्रवाई के चेक-इन संभव है। अस्पताल में भर्ती होने, विजिटर मैनेजमेंट और किसी बड़े कार्यक्रम में एंट्री के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्विस पार्टनर्स और गिग वर्कर्स की पहचान को सत्यापित करने में यह ऐप मददगार साबित हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2026 पर 8:28 PM
2 करोड़ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके नया Aadhaar ऐप, इसमें मिलने वाली खास सुविधाओं के बारे में जान लीजिए
New Aadhaar App 2026: महज तीन महीनों के भीतर इस ऐप को 21 मिलियन (2.1 करोड़) से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

आधार अब हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इससे जुड़ी कोई भी नई सर्विस आती है, तो लोग न सिर्फ उसके बारे में जानने को लेकर उत्साहित रहते हैं बल्कि खुले दिल से अपनाते भी हैं। इसी क्रम में आधार सेवाओं को और अधिक बेहतर, पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया नया आधार ऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। महज तीन महीनों के भीतर इस ऐप को 21 मिलियन (2.1 करोड़) से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रिकॉर्ड अपडेट: लाखों लोगों ने बदला मोबाइल नंबर

पीआईबी की प्रेस रिलीज के मुताबिक लोग इस ऐप का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करने के लिए बड़े स्तर पर कर रहे हैं-

  • मोबाइल नंबर अपडेट: अब तक 28 लाख (2.8 मिलियन) से अधिक लोग ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट कर चुके हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें