Delhi Weather Today: दिल्ली में सोमवार (13 जुलाई) को मौसम गर्म रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, जोरदार सतही हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। पिछले हफ्ते हुई भारी मानसूनी बारिश के बाद अब बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ज्यादातर मौसम सूखा रहने की संभावना है।
