US-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण समुद्र में तनाव चरम पर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी के बाद, कम से कम 37 भारतीय झंडे वाले जहाज और 1,109 चालक दल के सदस्य इस खतरनाक क्षेत्र में फंस गए हैं।
