Get App

2025 में 2,739 मुठभेड़ों में 48 अपराधी ढेर, 1.25 लाख को मिली सजा: यूपी डीजीपी

Uttar Pradesh Police: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2025 में पूरे राज्य में 2,739 पुलिस मुठभेड़ों में 48 अपराधियों को मार गिराया और 3,153 से ज्यादा अपराधियों को घायल किया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने बताया कि इन अभियानों के दौरान 138 पुलिसकर्मी घायल हुए और एक अधिकारी ने अपनी जान गंवाई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 7:25 AM
2025 में 2,739 मुठभेड़ों में 48 अपराधी ढेर, 1.25 लाख को मिली सजा: यूपी डीजीपी
2025 में 2,739 मुठभेड़ों में 48 अपराधी ढेर, 1.25 लाख को मिली सजा: यूपी डीजीपी

Uttar Pradesh Police: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2025 में पूरे राज्य में 2,739 पुलिस मुठभेड़ों में 48 अपराधियों को मार गिराया और 3,153 से ज्यादा अपराधियों को घायल किया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने बताया कि इन अभियानों के दौरान 138 पुलिसकर्मी घायल हुए और एक अधिकारी ने अपनी जान गंवाई।

बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सांप्रदायिक हिंसा की एक भी घटना के बिना शांतिपूर्ण स्थिति का प्रतीक है।

कृष्णा ने त्वरित न्याय और कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने वाले पुलिस के सक्रिय प्रयासों और कड़े "ऑपरेशन कनविक्शन" उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, पिछले दो वर्षों में, अदालतों में पुलिस की पैरवी से 1,25,985 अपराधियों को सजा मिली है। इनमें से 10,414 अपराधियों को उम्रकैद की सजा दी गई, जबकि गंभीर अपराधों में शामिल 79 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है।

पुलिस कार्रवाई में 266 अपराधी मारे गए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें