Varanasi Shooting: गुरुवार शाम बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर दयालपुर इलाके में कुछ बदमाशों ने एक 14 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायल रामू यादव और अभिषेक यादव को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रामू को कमर में गोली लगी, जबकि अभिषेक के पेट को छूते हुए गोली निकल गई।
