Get App

Delhi Wedding Murder: वजीराबाद में शादी समारोह में चला खूनी खेल, हेड कांस्टेबल ने युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

Delhi Wedding Murder: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 10:27 AM
Delhi Wedding Murder: वजीराबाद में शादी समारोह में चला खूनी खेल, हेड कांस्टेबल ने युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार
वजीराबाद में शादी समारोह में चला खूनी खेल, हेड कांस्टेबल ने युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

Delhi Wedding Murder: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना की जानकारी सोमवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल, जिसकी पहचान परवेश के रूप में हुई है, भजनपुरा स्थित उत्तर-पूर्वी सर्कल की ट्रैफिक यूनिट में तैनात था और 2008 में पुलिस बल में शामिल हुआ था।

वजीराबाद पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को तिमारपुर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल पहुंचने पर अधिकारी ने पाया कि घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का निवासी था, को उसका छोटा भाई अनुज अस्पताल लेकर आया था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें