Noida Traffic Police Dragged: ग्रेटर नोएडा में वाहन चेकिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस के रोकने के बादजूद वाहन नहीं रोकी और उसे को टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के दौरान चालक ने पुलिस कर्मी को लगभग 500 मीटर तक घसीटा।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे P3 गोलचक्कर पर हुई। ट्रैफिक कांस्टेबल गुरमीत चौधरी ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे थे जब उन्होंने एक लाल कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रुपके के बजाय कथित तौर पर पुलिसकर्मी को टक्कर मारी और गाड़ी चलाना जारी रखा, जिससे चौधरी को लगभग आधा किलोमीटर तक बोनट से चिपके रहना पड़ा, जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
घटना का एक वीडियो, जिसे एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था, बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में कार तेज रफ्तार से भागती हुई दिखाई दे रही है और ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के बोनट से चिपका हुआ है।
पुलिस ने बताया कि गुरमीत चौधरी को गंभीर चोटें नहीं आईं और वह सुरक्षित हैं।
अतिरिक्त डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि बीटा-2 पुलिस स्टेशन में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।
FIR भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिनमें हत्या का प्रयास, लापरवाही से वाहन चलाना और लोक सेवक को कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग करना शामिल है।
कुमार ने कहा, “फरार आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।”