Get App

Noida News: नोएडा में कूड़े के ढेर पर बैग में बंद मिली लड़की की लाश, चेहरा जला और गर्दन पर दिखे गहरे कट के निशान

Noida: शनिवार शाम सेक्टर 142 के एक सुनसान कूड़े के ढेर में एक अज्ञात महिला का शव एक बैग में भरा हुआ मिला। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। महिला की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच मानी जा रही है। उसके हाथ-पैर सफेद कपड़े से बंधे हुए थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 12:43 PM
Noida News: नोएडा में कूड़े के ढेर पर बैग में बंद मिली लड़की की लाश, चेहरा जला और गर्दन पर दिखे गहरे कट के निशान
नोएडा में कूड़े के ढेर पर बैग में बंद मिली लड़की की लाश, चेहरा जला और गर्दन पर दिखे गहरे कट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Noida: शनिवार शाम सेक्टर 142 के एक सुनसान कूड़े के ढेर में एक अज्ञात महिला का शव एक बैग में भरा हुआ मिला। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। महिला की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच मानी जा रही है। उसके हाथ-पैर सफेद कपड़े से बंधे हुए थे। उसका चेहरा जला हुआ था - आशंका है कि उस पर एसिड डाला गया हो, और गर्दन पर गहरे कट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, शव कम से कम तीन दिन पुराना है।

बता दें कि डंपिंग यार्ड में जहां युवती का शव मिला, वह जगह नोएडा का मुख्य डंपिंग ग्राउंड है। शहर का ज्यादातर कूड़ां यहीं पर डाला जाता है। यह इलाका दिनभर सुनसान रहता है। अधिकतर दिन में कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां ही आती हैं। माना जा रहा है कि किसी दूसरी जगह पर युवती की हत्या की गई है, जिसके बाद रात के समय शव डंपिंग ग्राउंड में फेंका गया है।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) संतोष कुमार ने बताया, "हमें शनिवार शाम को शव के बारे में सूचना मिली और हमने तुरंत टीमें मौके पर भेजीं,"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें