Monsoon Watch 9 July: देश भर के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज 9 जुलाई को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी कदम आगे बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही मानसून ने आज पूरे देश को अपनी आगोश में ले लिया है यानी पूरे भारत में मानसून पूरी तरह से छा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूरे देश पर मानसून छाने के तुरंत बाद कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके से उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम बेहद उग्र रहने वाला है।
