Ludhiana Gas Leak: लुधियाना की एक फैक्ट्री में गैस लीक से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक घटना सामने आई है। यह पर एक फैक्ट्री में संदिग्ध जहरीली गैस लीक होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यह हादसा रविवार और सोमवार की बीच रात को एक नट-बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 2:37 PM
Story continues below Advertisement
लुधियाना की एक फैक्ट्री में गैस लीक से बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक घटना सामने आई है। यह पर एक फैक्ट्री में संदिग्ध जहरीली गैस लीक होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यह हादसा रविवार और सोमवार की बीच रात को एक नट-बोल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ।

पुलिस के अनुसार, कुल पांच लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। इनमें से तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी दो की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। स्थानीय स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने यह जानकारी दी।

दो मृतकों की हुई पहचान


मृतकों में मान सिंह और उनका बेटा अमित शामिल हैं। तीसरे व्यक्ति की पहचान तुरंत नहीं हो सकी है।

मान सिंह की बेटी रेनू ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को उस रात काम पर जाने के लिए मजबूर किया गया, जबकि वे जाना नहीं चाहते थे। उसने यह भी कहा कि घटना के बाद अस्पताल में भर्ती किए जाने के बावजूद परिवारों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। रेनू के अनुसार, प्रभावित मजदूरों को फैक्ट्री मालिक खुद अस्पताल लेकर गए थे।

उसने आगे बताया कि उसके परिवार को उसके पिता और भाई की हालत के बारे में तब पता चला जब वे फैक्ट्री में उनकी तलाश करने पहुंचे। वहां उन्हें इस हादसे के बारे में पता चला। बाद में, जब रेनू अस्पताल पहुंची, तो उसे बताया गया कि उसके पिता और भाई दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है।

SHO ने घटना की दी जानकारी

फिलहाल, पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। SHO ने बताया कि अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह संदिग्ध गैस लीक कैसे हुआ।

यह भी पढ़ें: Delhi Fire News: 'यह काफी संदिग्ध भी है..'; दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।