Kanwar Yatra Namo Bharat Update: कांवड़ यात्रा पर नमो भारत ट्रेन का बड़ा तोहफा, हर 8 मिनट पर चलेगी रैपिड रेल, रोजाना 52 एक्स्ट्रा फेरे

Kanwar Yatra 2026: गुरुवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने बड़ा फैसला लिया है। NCRTC के अनुसार, 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना 52 अतिरिक्त चलाई जाएंगी।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 10:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कांवड़ यात्रा पर नमो भारत ट्रेन का बड़ा तोहफा, हर 8 मिनट पर चलेगी रैपिड रेल

Kanwar Yatra 2026: गुरुवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए, नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने बड़ा फैसला लिया है। NCRTC के अनुसार, 30 जुलाई से 14 अगस्त तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना 52 अतिरिक्त चलाई जाएंगी। इससे ट्रेनों के आने-जाने का समय हर 10 मिनट से घटकर हर आठ मिनट हो जाएगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि, लाखों श्रद्धालु पवित्र जल लेने के लिए पैदल हरिद्वार जाते हैं, इसलिए मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियों और सड़कों के बंद होने से गाड़ियों की आवाजाही में रुकावट आने की उम्मीद है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा यात्री सफर के लिए रेल सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

NCRTC के एक अधिकारी ने बताया कि, "श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाने के लिए ट्रैफ़िक पुलिस अक्सर सड़क के एक तरफ़ आवाजाही रोक देती है या कुछ हिस्सों को पूरी तरह बंद कर देती है। इससे सड़क से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।"


कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ सकती है यात्रियों की संख्या

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर में अभी रोजाना औसतन लगभग एक लाख यात्री सफर करते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में अतिरिक्त सेवाओं से खास तौर पर ऑफिस जाने वालों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले उन लोगों को फायदा होगा जो यात्रा के दौरान सड़क डायवर्जन से प्रभावित हो सकते हैं।

नमो भारत सेवाओं के साथ-साथ, मेरठ मेट्रो ट्रेनें भी मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच चलती रहेंगी, जिससे शहर के अंदर बिना रुकावट कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

हालांकि, NCRTC ने कहा है कि सड़कें बंद होने से कुछ नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। अगर ऐसी कोई रुकावट आती है, तो यात्रियों को पहले ही बता दिया जाएगा। कॉर्पोरेशन ने यह भी कहा कि वह यात्रा के दौरान परेशानी कम करने और कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए दिल्ली में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) के साथ तालमेल बिठा रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं जगदीश अफले? IIT बॉम्बे से पढ़े इंजीनियर को राम मंदिर ट्रस्ट का सचिव नियुक्त किया गया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।