UP के वकीलों को बड़ा तोहफा! ₹5 लाख का कैशलेस इलाज और वेलफेयर फंड में भारी बढ़ोतरी, CM योगी का ऐलान

CM Yogi Adityanath: प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी 2025-26 की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में सीएम योगी ने वकीलों को कैशलेस सुविधा देने का ऐलान किया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वकीलों से जुड़े दो और बड़े ऐलान किए।

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 2:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CM योगी का वकीलों को बड़ा तोहफा! मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के वकीलों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब इलाज के दौरान उन्हें कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा मिल सकेगी। प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी 2025-26 की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वकीलों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम के दौरान वकीलों से जुड़े दो और बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की सुविधाओं और कल्याण से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर है। इस दौरान सीएम योगी ने नए अधिवक्ता कक्षों की चाबियां भी सांकेतिक रूप से वकीलों को सौंपीं।

बता दें कि सीएम योगी के हाई कोर्ट परिसर में पहुंचते ही वहां मौजूद वकीलों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान परिसर में 'जय श्री राम' के नारे भी सुनाई दिए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वकीलों के हित से जुड़े मुद्दों पर बात की और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की गौरवशाली परंपरा को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब युवा अधिवक्ताओं के कंधों पर है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट परिसर में कदम रखते समय उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। खासकर युवा वकीलों के चेहरों पर दिख रहा उत्साह और आत्मविश्वास देखकर उन्हें खुशी हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी युवा के चेहरे पर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की चमक दिखाई देती है, तो यह देश के बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाती है। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से कहा कि वे अपनी पहचान सिर्फ एक सफल लीगल प्रोफेशनल बनने तक सीमित नहीं रहिए, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के प्रहरी और समाज के प्रति एक संवेदनशील एवं श्रद्धावान नागरिक भी बनें।

सीएम योगी ने कहा कि अदालत केवल एक अधिवक्ता को प्रोफेशनल बनने तक सीमित नहीं रखती है, कांस्टीट्यूशनल जस्टिस और समाज के प्रति भी उसकी रिस्पांसिबिलिटी को बढ़ाता है। इसलिए, आप केवल मुकदमे के परिणाम तक अपने आप को सीमित न रखें। कई बार किसी व्यक्ति का विश्वास और उसके जीवन की दिशा को भी आपकी ओर से किए जाने वाले प्रयास बदलने में एक बड़ी भूमिका का निर्माण कर सकते हैं। इसी जिम्मेदारी को लेकर अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने तीन घोषणाओं का किया जिक्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने वकीलों की लंबे समय से चली आ रही कई मांगों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की मांग काफी समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा करा दिया गया है। इसके साथ ही 10 हजार से ज्यादा वकीलों के लिए चैंबर तैयार किए गए हैं। अब बार एसोसिएशन की ओर से इन चैंबरों में फर्नीचर और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार से सहयोग मांगा गया है। सीएम योगी ने कहा कि चीफ जस्टिस की ओर से आने वाले हर प्रस्ताव पर सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा।

सीएम योगी ने दूसरी घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि आज तकनीक से जुड़ना समाज की जरूरत है। राज्य विधि अधिकारियों के लिए भी आधुनिक तकनीक से जुड़ना जरूरी है। इससे वे जान सकें कि सरकार से जुड़े हुए कौन से मामले न्यायालय के पास आ रहे हैं। इसके लिए 400 राज्य विधि अधिकारियों को हम लोग टैबलेट की सुविधा भी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।

तीसरी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि कि प्रदेश में सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के माध्यम से जो भी प्रस्ताव हमारे सामने आएंगे, उनको सुविधा का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के अंदर हाई कोर्ट से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट तक के सभी अधिवक्ताओं को हम लोग कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा देने जा रहे हैं। इससे हम अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को जोड़ेंगे।

तीसरे बड़े ऐलान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के वकीलों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के माध्यम से अधिवक्ताओं से जुड़े जो भी प्रस्ताव सरकार के सामने आएंगे, उनके आधार पर इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के अंदर हाई कोर्ट से लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट तक के सभी अधिवक्ताओं को हम लोग कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम की सुविधा देने जा रहे हैं। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा वकीलों को इलाज के समय आर्थिक परेशानी से राहत देना है।

'जय श्री राम' के लगाए गए नारे

कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के ऐलान के दौरान मौजूद वकीलों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। मुख्यमंत्री के हाई कोर्ट परिसर पहुंचने पर भी वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अमित सिंह स्पिरिट ने सीएम योगी को दंडवत प्रणाम किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने राज्य विधि अधिकारियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने उनकी फीस में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए जनता की सेवा और सुशासन सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat News: 'वंदे भारत' एक्सप्रेस पर 10 बड़े अपडेट! काशी को मिलेगी स्लीपर ट्रेन, सूरत-उदयपुर रूट को भी मंजूरी; माल ढुलाई का भी हुआ ट्रायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।