Get App

Kotputli Tanker Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

Kotputli Tanker Accident: राजस्थान के कोटपुतली में एक टैंकर-ट्रक की टक्कर के कारण जयपुर और दिल्ली के बीच NH- 48 पर रासायनिक रिसाव और आग लग गई है। जिस वजह से मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। PTI के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:57 AM
Kotputli Tanker Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

Kotputli Tanker Accident: राजस्थान के कोटपुतली में एक टैंकर-ट्रक की टक्कर के कारण जयपुर और दिल्ली के बीच NH- 48 पर रासायनिक रिसाव और आग लग गई है। जिस वजह से मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। PTI के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि यह घटना रविवार को रात 9 बजे तब घटी, जब केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेल से टकरा गई। जिससे हाईवे पर करीब एक किलोमीटर तक आग फैल गई। घटना की सूचना लगते ही प्रागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। देर रात एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना कोटपूतली के पावटा के मुख्य बस स्टैंड के पास हुआ था।

वहीं, हादसे की खबर सुनते ही तुरंत कोटपूतली बहरोड जिला अधिकारी प्रियंका गोस्वामी DIG और एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे। DM प्रियंका गोस्वामी के मुताबिक, केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई थी। हालांकि, गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें