Deoria Boy steals Jewellery: मोमोज की लत ने बनाया चोर, 14 साल के लड़के ने ठेले वाले को बेचे घर के लाखों के गहने

Deoria Boy steals Jewellery: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा लेगा। जी हां, दरअसल यहां एक 14 वर्षीय लड़के ने मोमोज की लत को पूरा करने के लिए कथित तौर पर अपने ही घर से लाखों रुपये के गहने स्ट्रीट वेंडर (ठेले वाले) को सौंप दिए।

अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
मोमोज की लत ने बनाया चोर, 14 साल के लड़के ने ठेले वाले को बेचे घर के लाखों के गहने

Deoria Boy steals Jewellery: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा लेगा। जी हां, दरअसल यहां एक 14 वर्षीय लड़के ने मोमोज की लत को पूरा करने के लिए कथित तौर पर अपने ही घर से लाखों रुपये के गहने स्ट्रीट वेंडर (ठेले वाले) को सौंप दिए।

पुलिस ने बताया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला यह नाबालिग लड़का मोमोज का इतना आदी हो गया था कि वह चुपके से घर से सोने के गहने निकालकर मोमोज बेचने वाले को खाने के बदले देने लगा। धीरे-धीरे परिवार को पता चले बिना ही कई गहने गायब हो गए।

यह मामला तब सामने आया जब लड़के की चाची अपने गहने लेने अपने मायके गईं। अलमारी खोलने पर गहने गायब मिले। पूछताछ करने पर परिवार को पता चला कि लड़का गहने चुराकर रामपुर कस्बे में ठेला लगाकर मोमो बेचने वाले को देता था। सदमे में आए परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।


जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि मोमोज विक्रेता ने बच्चे की मासूमियत और उसकी लत का फायदा उठाया। वह बच्चे को मोमोज खिलाता और बदले में उससे सोने-चांदी के गहने ले लेता था। बच्चा इस बात से अनजान था कि वह कुछ रुपयों के मोमोज के लिए लाखों का नुकसान कर रहा है।

बच्चे के पिता ने अब इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और जांच जारी है। उन्होंने कहा, "मामला हमारे संज्ञान में आ गया है। हम विवरणों की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।"

पुलिस अब विक्रेता का पता लगा रही है और चोरी हुए आभूषणों के कुल मूल्य का आकलन कर रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Fog News: घने कोहरे की चपेट में राजधानी, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।