ओलों का शिकार हुई Indigo की श्रीनगर जा रही फ्लाइट, पायलट ने घोषित की इमरजेंसी; 227 पैसेंजर थे सवार

Indigo ने प्लेन को AOG घोषित कर दिया है। AOG यानि एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड का मतलब है कि प्लेन तकनीकी समस्याओं के कारण ग्राउंडेड है और उड़ान भरने में समक्ष नहीं है। इंडिगो ने इससे पहले गोवा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी

अपडेटेड May 21, 2025 पर 10:52 PM
Story continues below Advertisement
फ्लाइट शाम 6.30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित रूप से लैंड कर गई।

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट बुधवार, 21 मई को खराब मौसम का शिकार बन गई। प्लेन में गड़बड़ी आ गई, जिसके बाद पायलट ने श्रीनगर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को "इमरजेंसी" की सूचना दी। इस प्लेन में 225 से ज्यादा लोग सवार थे। पैदा हुए हालात से प्लेन के अंदर पैनिक क्रिएट हो गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अधिकारियों ने बताया कि बाद में प्लेन सुरक्षित रूप से लैंड कर गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी का कहना है, "दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2142 को खराब मौसम (ओलावृष्टि) का सामना करना पड़ा, पायलट ने ATC SXR (श्रीनगर) को इमरजेंसी की सूचना दी।"

सभी एयरक्रू और 227 यात्री सुरक्षित 


अधिकारी ने बताया है कि फ्लाइट शाम 6.30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित रूप से लैंड कर गई। अधिकारी के मुताबिक, "सभी एयरक्रू और 227 यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन ने प्लेन को AOG घोषित कर दिया है। AOG यानि एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड का मतलब है कि प्लेन तकनीकी समस्याओं के कारण ग्राउंडेड है और उड़ान भरने में समक्ष नहीं है।

हालात पर इंडिगो ने बयान जारी करके कहा है, "दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने प्रोटोकॉल का पालन किया और प्लेन को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया। प्लेन के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट की टीम ने पैसेंजर्स को अटैंड किया और उनकी सेहत और आराम को प्राथमिकता दी। आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद प्लेन को रिलीज कर दिया जाएगा।"

इंडिगो ने इससे पहले गोवा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। चेतावनी दी गई है कि राज्य में जारी बारिश के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं।

Bengaluru: समुद्र तल से 3,000 फीट ऊपर भारत का टेक हब बेंगलुरु, हर बारिश में क्यों हो जाता है पानी-पानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।