Mumbai Bus Accident: सोमवार रात मुंबई की नगर निगम की बस सेवा BEST की एक बस ने रिवर्स करते समय पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे उपनगरीय क्षेत्र भांडुप (पश्चिम) के व्यस्त स्टेशन रोड पर घटी।
