Aaj Ka Mausam May 13: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 13 मई के लिए देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और भीषण आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्रों के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पूर्वोत्तर के पहाड़ों तक मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है। बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में आज 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉल (प्रचंड तूफान) की चेतावनी दी गई है।
