आज का मौसम 14 मई: इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! बिहार, झारखंड और इन जगहों पर 60kmph स्पीड के थंडरस्क्वॉल का तांडव भी आएगा

Aaj Ka Mausam May 14: मौसम विभाग (IMD) की मॉर्निंग बुलेटिन के मुताबिक 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। लेकिन इससे पहले आज देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम काफी खराब रहने वाला है

अपडेटेड May 14, 2026 पर 9:06 AM
Aaj Ka Mausam May 14: आज देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम काफी खराब रहने वाला है

Aaj Ka Mausam May 14: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 14 मई के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम का रौद्र रूप देखने की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने वेल-मार्क्ड कम दबाव के क्षेत्र के असर से एक तरफ जहां मानसून की प्रगति तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पूर्व से लेकर दक्षिण भारत तक तूफानी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉल (प्रचंड तूफान) का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यहां नीचे जानिए आज के मौसम का पूरा राज्यवार अपडेट:

मौसम विभाग (IMD) की मॉर्निंग बुलेटिन के मुताबिक 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहुंचने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। लेकिन इससे पहले आज देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम काफी खराब रहने वाला है।


इन राज्यों में थंडरस्क्वॉल का अलर्ट

आज कुछ राज्यों में हवा की रफ्तार जान-माल के लिए खतरा पैदा कर सकती है:-

झारखंड: आज यहां 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। झोंकों में यह रफ्तार 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

कर्नाटक: तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में आज 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले तूफान का अलर्ट है।

बिहार और पश्चिम बंगाल: यहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। बिहार में 16 मई को तूफान और तेज होने का अनुमान है।

भारी से बहुत भारी बारिश वाले राज्य

उत्तर-पूर्वी भारत में आज मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिलेगा:-

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश: इन राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rainfall) का अलर्ट जारी किया गया है।

अंडमान-निकोबार, केरल, तमिलनाडु और त्रिपुरा: यहां भी अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर और मध्य भारत का हाल

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा: यहां आज 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल: पहाड़ी राज्यों में आज बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: यहां 17 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

भीषण गर्मी और लू का कहर

एक ओर जहां बारिश का अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी की आग में झुलस रहा है:-

राजस्थान और मध्य प्रदेश: पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज 'सीवियर हीट वेव' (भीषण लू) की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश: यूपी में 16 मई से लू चलने का अलर्ट है। जबकि आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

महाराष्ट्र और गुजरात: विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात के कुछ हिस्सों में आज लू का प्रकोप रहेगा। मारवाड़ और राजस्थान में रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं।

मछुआरों के लिए चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण समुद्र में हलचल तेज है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD ने मछुआरों को 18 मई तक अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में न जाने की सख्त सलाह दी है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

तापमान में वृद्धि: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नया पश्चिमी विक्षोभ: 15 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में फिर से मौसम बदलेगा।

सावधानी की अपील: तूफान और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।