IMD Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, 500 फ्लाइट्स प्रभावित, आज ऐसा रहेगा वेदर

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वेदर में अचानक आए इस बदलाव से हवाई उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा। 500 से अधिक फ्लाइट्स लेट हुईं। जबकि 15 विमानों का रास्ता बदला गया। खराब मौसम की वजह से छह उड़ानों को "गो-अराउंड" (दोबारा चक्कर लगाना) करना पड़ा

अपडेटेड May 14, 2026 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
IMD Heavy Rain Alert: भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली

IMD Heavy Rain Alert: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी (NCR) के कई इलाकों में बुधवार (13 मई) रात अचानक मौसम ने करवट ले ली। 100km/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में अचानक आए इस बदलाव से हवाई उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा। 500 से अधिक फ्लाइट्स लेट हुईं। जबकि 15 विमानों का रास्ता बदला गया। खराब मौसम की वजह से छह उड़ानों को "गो-अराउंड" (दोबारा चक्कर लगाना) करना पड़ा।

दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और नोएडा के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है। प्रचंड गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि दिन के समय ज्यादा तापमान और पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी नमी की वजह से बारिश और ओलावृष्टि हुई। पालम में हवा की सबसे अधिक रफ्तार 98km/घंटे दर्ज की गई। इसके बाद सफदरजंग और पूसा में 72km/घंटे की रफ्तार दर्ज की गई।

इससे पहले दिन में दिल्ली में कुछ देर के लिए हल्की बारिश और तेज हवाएं चली थीं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, शाम होते-होते नमी और तेज धूप की वजह से तापमान 44°C के करीब पहुंच गया। जबकि इससे पहले तापमान 40°C से नीचे ही रहा। बुधवार रात 8 बजे के बाद मौसम की स्थिति फिर से तेजी से खराब हो गई। इसके बाद IMD ने उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी कर दिया।


IMD के एक अधिकारी ने बताया, "हवाएं बहुत तेज थीं, जिनकी रफ्तार 98km/घंटे तक पहुंच गई थी। रात 8 बजे के बाद दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में भी 10-11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की जानकारी दी। इनमें धौला कुआं, मोती बाग और उत्तम नगर शामिल हैं। रात 8:30 बजे तक पालम में 2mm और सफदरजंग में 1.8mm बारिश दर्ज की गई।

आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने बताया कि गुरुवार 14 मई से और बारिश होने की उम्मीद नहीं है। वीकेंड तक सूखी पश्चिमी से लेकर उत्तर-पश्चिमी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। रविवार तक यह 42°C तक पहुंच सकता है। IMD के एक अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "गुरुवार से बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए अगले सात दिनों तक उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इसमें दिल्ली भी शामिल है, जहां तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।"

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना के मेजर तौसीफ को टारगेट किया और घात लगाकर मार डाला! 10 सैनिक भी मारे, बलोचों के इस हमले से सब भौंचक!

स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की गैर-मौजूदगी और अरब सागर के ऊपर एक एंटी-साइक्लोन बनने की वजह से पूरे उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान तेजी से बढ़ेगा। यह एंटी-साइक्लोन मध्य-पूर्व से सूखी हवाओं को राजस्थान और मध्य प्रदेश की ओर खींचेगा। IMD ने बताया कि बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.4°C रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अगले तीन दिनों तक इसके 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।