आज का मौसम 28 मई: IMD ने इन 9 राज्यों में किया भारी बारिश का ऐलान, 14 राज्यों में 50-70kmph स्पीड से उत्पात मचाएगा बवंडर

Aaj Ka Mausam: एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD की ताजा मॉर्निंग बुलेटिन के मुताबिक आज यानी 28 मई को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है

अपडेटेड May 28, 2026 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update May 28: मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 28 मई के लिए नया अलर्ट जारी किया है

Aaj Ka Mausam: देश के मौसम में इस समय बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD की ताजा मॉर्निंग बुलेटिन के मुताबिक आज यानी 28 मई को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।

इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित देश के 14 राज्यों में आज 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर बवंडर (Thundersquall) उत्पात मचाएगा। कई इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। आइए जानते हैं आज 28 मई को आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।

IMD के मुताबिक साउथवेस्ट मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2-3 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इसके असर से आज देश के एक बड़े हिस्से में आंधी-तूफान का दौर शुरू होने जा रहा है।


इन 9 राज्यों में भारी बारिश का ऐलान

मौसम विभाग ने आज 28 मई को जिन राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी दी है, उनमें मुख्य रूप से ये 9 राज्य और क्षेत्र शामिल हैं- बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल। इन सभी राज्यों में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है।

देश के 14 राज्यों में बवंडर का अलर्ट

आज उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के 14 राज्यों में हवा की रफ्तार डराने वाली होगी। मौसम विभाग ने थंडरस्कॉल और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

यहां आएगी 70 kmph की स्पीड से आंधी: बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और वेस्ट उत्तर प्रदेश में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बवंडर आएगा। इसकी स्पीड झोंकों में 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

यहां आएगी 60 kmph की स्पीड से आंधी: ईस्ट उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में आज 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

यहां धूल भरी आंधी का अलर्ट: आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है।

इन राज्यों में गिरेंगे ओले

आंधी-तूफान के साथ-साथ आज कई राज्यों में ओलावृष्टि की भी पूरी संभावना बनी हुई है। IMD के मुताबिक आज गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

बाकी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?

मध्य और दक्षिण भारत: अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में आज 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यहां हल्की आंधी-बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोस्टल कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज 30-40 किमी की स्पीड से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है।

पश्चिम भारत: मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज आंधी-बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

हीटवेव का अलर्ट

बारिश के इस बड़े अलर्ट के बीच आज देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का असर भी जारी रहेगा। वेस्ट राजस्थान, ईस्ट मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ पॉकेट्स (Pockets) में आज गंभीर से अति गंभीर लू चलने का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ईस्ट राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, ओडिशा, तेलंगाना और वेस्ट मध्य प्रदेश में आज कुछ जगहों पर लू का प्रकोप रहेगा. इसके अलावा गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कोस्ट पर आज उमस वाली गर्मी परेशान करेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Rain Thunderstorm alert: दिल्ली-NCR में 60kmph स्पीड से आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने दिया बारिश का अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।