Aaj ka Mausam: अगले 24 घंटे भारी! 21 राज्यों में बारिश-आंधी का खतरा, दिल्ली-NCR के मौसम पर बड़ा अपडेट

Weather Update: देशभर में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 70–75 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है

अपडेटेड Jul 14, 2026 पर 7:44 AM
20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है और मौसम तेजी से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटों में उत्तर, पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के अनेक राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी सुबह मौसम अचानक बदल सकता है। राजधानी में आज सुबह बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आइए जानते हैं आज कैसा होगा पूरे देश का मौसम

कैसा होगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार 14 जुलाई को पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी रहने के आसार हैं, जिससे इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना कम रहेगी। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल कमजोर है, जिससे पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले तीन-चार दिनों तक तेज से भारी बारिश जारी रह सकती है। वहीं, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश के आसार हैं, जबकि देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में बारिश कम रहने की संभावना है।


इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में भी तेज बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना है। अगले छह से सात दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रह सकती हैं और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में होगी कम बारिश

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है। वहीं, ओडिशा, तमिलनाडु और रायलसीमा में गर्मी के साथ उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह भारी बारिश का असर मुख्य रूप से हिमालय की तराई और पूर्वोत्तर भारत तक सीमित रहने की उम्मीद है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश जारी रह सकती है, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी रहेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।