Delhi Weather Today: दिल्ली में 24 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, दोपहर और शाम के समय आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। इससे एक दिन पहले राजधानी में तेज धूल भरी आंधी आई थी और बारिश भी हुई थी, जिससे कई इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है।
