Bullet Train Project: यमुना प्राधिकरण के तहत आने वाले पांच में से तीन अर्बन सेंटर्स (औद्योगिक टाउनशिप) को बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट के तहत मथुरा के राया अर्बन सेंटर के पास इटौली गांव और आगरा अर्बन सेंटर के पास एत्मादपुर मदरा गांव के नजदीक बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। इन इलाकों को सिर्फ ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि आधुनिक शहरी विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई जा रही है।
