Budget 2026: संसद के आगामी बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के लिए 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक का उद्देश्य बजट सत्र के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे और दूसरे अहम संसदीय कार्यों पर सहमति बनाना है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह सर्वदलीय बैठक संसदीय कार्य मंत्री किरण रिज्जू की अध्यक्षता में 27 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी।
