Kal Kal Mausam November 27: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 नवंबर को देश के कई राज्यों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने की चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत में जहां कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है।
