Ahmedabad plane crash :अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से हवाई यात्रा में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। इस बीच बुरी खबर ये है कि DGCA खुद स्टाफ की भारी कमी से जूझ रहा है। करीब आधे पद खाली हैं। भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा। एविएशन रेगुलेटर DGCA के सामने चुनौती सिर्फ एविएशन की निगरानी की नहीं है। बल्कि खुद स्टाफ की कमी की भी है। सवाल ये है कि जब निगरानी करने वाला स्टाफ ही नहीं होगा तो आखिर निगरानी कैसे होगी।
