Get App

Trading Plan: 24200–24100 का सपोर्ट बने रहने तक निफ्टी में गिरावट पर करें खरीदारी, ऊपर की और 24500-24600 का टारेगट मुमकिन

Trading Plan: मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी आज 24,400 के लेवल (जो इसके 200 डे EMA से थोड़ा ऊपर है) पर वापस आता दिख सकता। अगर निफ्टी 24,100 के सपोर्ट लेवल को बचाए रख पाता है और लगातार इस लेवल के ऊपर बना रहता है,तो यह 24,500-24,600 के जोन (पिछले स्विंग हाई और अहम रेजिस्टेंस लेवल) की ओर बढ़ सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 31, 2026 पर 8:31 AM
Trading Plan: 24200–24100 का सपोर्ट बने रहने तक निफ्टी में गिरावट पर करें खरीदारी, ऊपर की और 24500-24600 का टारेगट मुमकिन
Trading plan : सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट,धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी में लगातार पांचवें सेशन में रिकवरी देखने को मिली। इसने हायर हाइज़ की एक सीरीज़ बनाई,जो लगातार हो रही खरीदारी और मजबूत होते बुलिश मोमेंटम का संकेत है

Trading Plan : निफ्टी में लगातार हायर हाईज और हायर लोज बन रहे है। यह शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके मोमेंटम इंडिकेटर हो रहे हैं। साथ ही इंडिया VIX में भी नरमी आ रही है। कच्चे तेल के भाव भी घट रहे हैं। इन सब वजहों से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में निफ्टी के 24400 के लेवल (जो इसके 200-दिन के EMA से थोड़ा ऊपर है) पर वापस आने की संभावना दिख रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 24,100 के सपोर्ट लेवल को बचाए रख पाता है और लगातार इस लेवल के ऊपर बना रहता है,तो यह 24,500-24,600 के जोन (पिछले स्विंग हाई और अहम रेजिस्टेंस लेवल) की ओर बढ़ सकता है।

बैंक शेयरों की बात करें तो बैंक निफ्टी को 57,800-58,000 के जोन की ओर अपनी बढ़त जारी रखने के लिए 57,300 के रेजिस्टेंस को साफ तौर पर पार करना होगा। एक्सपर्ट्स का कहना जब तक ऐसा नहीं होता तब तक कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। बैंक निफ्टी के लिए 56,650-56,500 का जोन में सपोर्ट है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट,धूपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी में लगातार पांचवें सेशन में रिकवरी देखने को मिली। इसने हायर हाइज़ की एक सीरीज़ बनाई,जो लगातार हो रही खरीदारी और मजबूत होते बुलिश मोमेंटम का संकेत है। निफ्टी अपने 20-DEMA के ऊपर ट्रेड कर रहा है और अब 200-DEMA (24,370) के अहम लेवल के करीब पहुंच रहा है। यह एक बड़ा रेजिस्टेंस है जिसे पार करने पर मीडियम-टर्म ट्रेंड और मज़बूत हो सकता है। RSI बढ़कर 57.66 हो गया है,जो बेहतर होते मोमेंटम का संकेत है। इंडिया VIX 12.16 के निचले स्तर पर बना रहा। यह भी एक अच्छा संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें