Get App

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में होगा AI का 'महाकुंभ', ₹30 लाख तक पहुंचा होटल के कमरों का किराया; सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन होंगे शामिल

India AI Impact Summit 2026: समिट के दौरान द लीला पैलेस में महाराजा सुइट ₹6.9 लाख और द ओबेरॉय में लग्जरी सुइट ₹5.5 लाख प्रति रात के रेट पर बुक हो रहे हैं। ixigo के अनुसार, दिल्ली के लिए होटल सर्च में 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी के प्रमुख पांच सितारा होटलों में कमरा मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 3:08 PM
India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में होगा AI का 'महाकुंभ', ₹30 लाख तक पहुंचा होटल के कमरों का किराया; सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन होंगे शामिल
ताज पैलेस, नई दिल्ली के 'गार्डन लग्जरी सुइट' का एक रात का किराया टैक्स मिलाकर करीब ₹32 लाख तक पहुंच गया है

AI Impact Summit: दिल्ली फिलहाल दुनिया के सबसे महंगे और हाई-प्रोफाइल शहरों की सूची में टॉप पर है। इसके पीछे की वजह है अगले हफ्ते होने वाला 'AI Impact Summit'। इस समिट में गूगल के CEO सुंदर पिचाई और OpenAI के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजों के शामिल होने की खबर ने दिल्ली के होटल की कीमतों में आग लगा दी है। हालात ये हैं कि ताज पैलेस, नई दिल्ली के 'गार्डन लग्जरी सुइट' का एक रात का किराया टैक्स मिलाकर करीब ₹32 लाख तक पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि यही कमरा वैलेंटाइन्स डे यानी 14 फरवरी को मात्र ₹2 लाख में उपलब्ध है, यानी समिट के दौरान कीमतों में 1500% का हैरान करने वाला उछाल आया है।

लग्जरी होटलों में ₹70,000 से ₹1 लाख पहुंची एक कमरे की कीमत

राजधानी के प्रमुख पांच सितारा होटलों में अब कमरा मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। द लीला पैलेस में महाराजा सुइट ₹6.9 लाख और द ओबेरॉय में लग्जरी सुइट ₹5.5 लाख प्रति रात के रेट पर बुक हो रहे हैं। ixigo के अनुसार, दिल्ली के लिए होटल सर्च में 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। मध्य दिल्ली के ज्यादातर पांच सितारा होटलों में अगर कहीं जगह बची भी है, तो उसका शुरुआती किराया भी ₹70,000 से ₹1 लाख के बीच है। 'द ललित' और 'जेपी वसंत कॉन्टिनेंटल' जैसे होटलों ने 95% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की है, जहां अब केवल गिनती के कमरे ही बचे हैं।

सिर्फ कमरे नहीं, पर्सनलाइज्ड इवेंट्स भी होंगे आयोजित 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें