Get App

Air India: हवा में था प्लेन अचानक निकलने लगा धुआं... दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बताया गया कि क्रू मेंबर्स को विमान के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम वाले हिस्से (एवियोनिक्स बे) में धुआं दिखाई दिया था, जिसके बाद तुरंत एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को पहले ही इस बदलाव की जानकारी दे दी गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 8:37 PM
Air India: हवा में था प्लेन अचानक निकलने लगा धुआं... दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को हवा में धुएं का अलार्म बजने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को हवा में धुएं का अलार्म बजने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है। हवा में धुआं दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरबस ए-320 विमान से चल रही यह फ्लाइट (आईएक्स-1523) को सोमवार शाम लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। यह फैसला तब लिया गया, जब पायलट ने ‘मेडे’ कॉल जारी किया।

हवा में एयर इंडिया के विमान में धुआं

बताया गया कि क्रू मेंबर्स को विमान के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम वाले हिस्से (एवियोनिक्स बे) में धुआं दिखाई दिया था, जिसके बाद तुरंत एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को पहले ही इस बदलाव की जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद विमान शाम 5 बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया। इस फ्लाइट में कुल 148 लोग सवार थे, जिनमें छह क्रू सदस्य भी शामिल थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें