Get App

Mumbai Family Death Case: तरबूज खाने के बाद अब्दुल्ला और पूरे परिवार की हुई थी मौत, इनकी बॉडी में नहीं मिला बैक्टीरियल इंफेक्शन! क्या मायने है इसका?

Mumbai Family Death Case: मुंबई के एक सरकारी अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में तरबूज खाने के बाद जिन एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी, उनके शरीर में किसी भी तरह का "बैक्टीरियल इंफेक्शन" नहीं मिला है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 07, 2026 पर 8:05 AM
Mumbai Family Death Case: तरबूज खाने के बाद अब्दुल्ला और पूरे परिवार की हुई थी मौत, इनकी बॉडी में नहीं मिला बैक्टीरियल इंफेक्शन! क्या मायने है इसका?
तरबूज खाने के बाद अब्दुल्ला और पूरे परिवार की हुई थी मौत, इनकी बॉडी में नहीं मिला बैक्टीरियल इंफेक्शन!

Mumbai Family Death Case: मुंबई के एक सरकारी अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में तरबूज खाने के बाद जिन एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी, उनके शरीर में किसी भी तरह का "बैक्टीरियल इंफेक्शन" नहीं मिला है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

इस्माइल कुर्ते रोड स्थित घारी मोहल्ला में रहने वाले डोकाडिया परिवार ने 25 अप्रैल की रात को रिश्तेदारों के लिए एक पार्टी आयोजित की थी। मेहमानों के जाने के कुछ घंटों बाद, 26 अप्रैल की रात लगभग 1 बजे, अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35), और बेटियां आयशा (16) और जैनब (13) ने तरबूज के टुकड़े खाए।

26 अप्रैल की सुबह तड़के उन्हें उल्टी और दस्त के गंभीर दौरे पड़े और उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें सरकारी जे जे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने लिए सैंपल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें