Get App

सेव पुरी के लिए 20 मिनट तक बीच सड़क खड़ी रही BEST बस, ड्राइवर की लापरवाही का VIDEO वायरल

मुंबई में BEST बस ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि ड्राइवर ने सेव पुरी खरीदने के लिए बीच सड़क बस रोक दी, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और BEST प्रशासन ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 10:28 AM
सेव पुरी के लिए 20 मिनट तक बीच सड़क खड़ी रही BEST बस, ड्राइवर की लापरवाही का VIDEO वायरल
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद BEST प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक परिवहन में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। BEST बस ड्राइवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर बस को व्यस्त सड़क के बीच रोककर सेव पुरी खरीदने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस कुछ देर तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई और कई वाहन जाम में फंस गए। घटना के बाद यात्रियों और वाहन चालकों में नाराजगी देखने को मिली।

वीडियो में ड्राइवर कुछ लोगों से बहस करता भी नजर आ रहा है, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद BEST प्रशासन ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुलुंड की MG Road पर हुआ मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना मुंबई के मुलुंड इलाके की MG Road पर हुई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए वीडियो में BEST बस सड़क के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में बस कंडक्टर ड्राइवर को एक सफेद रंग का पैकेट देते हुए नजर आ रहा है, जबकि ड्राइवर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति से बहस करता दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें