Delhi Power Cut 14 July: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार (14 जुलाई) को बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। यह कटौती BSES राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) द्वारा मेंटेनेंस काम के कारण की जा रही है। बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे उसी हिसाब से अपने दिन की योजना बनाएं और बिजली कटौती के दौरान जरूरी इंतजाम कर लें।
