Get App

"Mayday... हम गिर रहे हैं", एयर इंडिया फ्लाइट-171 के पायलट का 5 सेकंड का आखिरी दर्दनाक मैसेज आया सामने

Air India Plane Crash: दुर्घटना से कुछ ही सेंकेड पहले, सीनियर पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल ने अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक बेहद छोटा लेकिन खौफनाक संदेश भेजा था। सिर्फ पांच सेकंड के इस संदेश में पायलट की घबराहट और असहायता साफ सुनाई देती है। सुमित सभरवाल कहते हैं, "मेडे... मेडे... मेडे... नो पावर... नो थ्रस्ट... गोइंग डाउन..."

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 14, 2025 पर 5:49 PM
"Mayday... हम गिर रहे हैं", एयर इंडिया फ्लाइट-171 के पायलट का 5 सेकंड का आखिरी दर्दनाक मैसेज आया सामने
Air India Plane Crash: इस भीषण हादसे में 274 लोगों की जान चली गई, जिनमें यात्री, क्रू मेंबर और स्थानीय लोग शामिल हैं

देश के सबसे बड़े विमान हादसे के कुछ दिन बाद, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के कॉकपिट से एक दर्दनाक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। लंदन जाने वाली यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भीषण हादसे में 274 लोगों की जान चली गई, जिनमें यात्री, क्रू मेंबर और जमीन पर मौजूद स्थानीय लोग शामिल हैं।

दुर्घटना से कुछ ही सेंकेड पहले, सीनियर पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल ने अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक बेहद छोटा लेकिन खौफनाक संदेश भेजा था। सिर्फ पांच सेकंड के इस संदेश में पायलट की घबराहट और असहायता साफ सुनाई देती है। सुमित सभरवाल कहते हैं, "मेडे... मेडे... मेडे... नो पावर... नो थ्रस्ट... गोइंग डाउन..."

जानकारी के मुताबिक, विमान ने दोपहर करीब 1:30 बजे लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट थे। इस भीषण हादसे में सिर्फ एक यात्री, भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक, के बचने की पुष्टि हुई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी भी शामिल थे, जो विमान में यात्रा कर रहे थे।

विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद बेकाबू हो गया और मेघानीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल भवन पर गिर गया, जिससे कई मेडिकल स्टूडेंट और स्थानीय निवासी भी हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल से घना काला धुआं उठता दिखा और बड़े पैमाने पर राहत व बचाव अभियान चलाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें