'भारत में भी बांग्लादेश जैसा आंदोलन करना होगा': JJP प्रमुख अजय चौटाला का विवादित बयान, बोले- 'शासकों को गद्दी से खींचकर...'

Ajay Chautala: अजय चौटाला ने कहा कि जिस तरीके से बांग्लादेश नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन भारत में भी करना पड़ेगा। JJP अध्यक्ष ने कहा कि पड़ोसी मुल्कों के नौजवानों ने आंदोलन कर के सरकार का तख्तापलट कर दिया। साथ ही शासकों को रातोंरात देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 5:32 PM
Story continues below Advertisement
Ajay Chautala: अजय चौटाला ने कहा कि नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में युवाओं ने ही तख्तापलट किया था

Ajay Chautala: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रमुख अजय चौटाला ने बांग्लादेश का हवाला देते हुए एक विवादित बयान दिया हैउन्होंने युवाओं से नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे तख्तापलट करके शासकों को गद्दी से खींचकर हटाने का आग्रह किया हैहरियाणा के महेंद्रगढ़ में मंच से JJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय ने कहा कि नौवजवानों को तैयार रहना चाहिए, क्योंकि नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में युवाओं ने ही तख्तापलट किया था। उन्होंने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौडाकर पीटने का काम करना पड़ेगा।

अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में यह विवादास्पद बयान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "बुजुर्गों और नौजवान दोस्तों...अब जरूरत है बदलाव की... और बदलाव आप लोग लेकर आएंगे। आप और हम सब मिलकर लाएंगे, तभी बदलाव आएगा। इसके लिए अब वह समय आ गया है कि अपने आप को संगठित करो...इकट्ठा करने का काम करो...।"

उन्होंने आगे कहा, "और जब भी वह मौका आए...जिस तरह से हमारे पड़ोसी मुल्कों में...श्रीलंका में जिस तरह से नजवानों ने वहां की सरकार का तख्तापलट करके रातोंरात उन्हें भागने पर मजबूर किया...जिस तरीके से बांग्लादेश के नौजवानों ने वहां की सरकार का तख्तापलट करके...उन शासकों को देख छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिस तरीके से नेपाल में वहांं के नौजवानों ने लामबंद होकर ना सिर्फ उनको सड़कों पर पीटने का काम किया बल्कि रातोंरात देश छोड़ने के लिए मजबूर किया...।"

चौटाला ने यह भी कहा, "इसी तरीके से इन शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौडाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। इनको (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा। तभी जाकर इन कुशासन से पीछा छूटेगा।"

अजय सिंह चौटाला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में जेजेपी की ओर से आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। JJP अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह केवल झूठी बातें करके लोगों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि विदेशी नंबर्स से हर रोज कारोबारियों को फोन कॉल कर उनसे फिरौती मांगी जा रही है।

अपने संबोधन में अजय ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। विपक्षी पार्टी पर सत्ताधारी पार्टी की बी-टीम के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि हरियाणा का हर एक व्यक्ति यह कह रहा है। जिन लोगों ने रोहतक जFले में भूपिंदर सिंह हुड्डा और कांग्रेस को सबसे ज़्यादा ताकत दी, आज वही लोग कह रहे हैं कि अगर किसी ने सबसे ज्यादा चीजें खराब की हैं, तो वह यह बाप-बेटे की जोड़ी है।"


ये भी पढ़ें- 2026 में इतिहास रचने को तैयार ISRO! गगनयान और प्राइवेट विदेशी कंपनियों के रॉकेट होंगे लॉन्च, देखें डिटेल्स

आपको बता दें कि अजय हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता और पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं। अजय के भाई और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रमुख अभय चौटाला ने उनके विवादास्पद बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "झूठ और धोखे की दुकान बंद हो गई है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।