Get App

Ajit Pawar Death: बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन…VSR वेंचर्स के चार विमान ग्राउंड किए

Ajit Pawar Death: यह कार्रवाई पिछले महीने बारामती में हुए विमान हादसे के बाद की गई, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कंपनी का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया गया था। DGCA के अनुसार, इस “स्पेशल सेफ्टी ऑडिट” के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 11:04 PM
Ajit Pawar Death: बारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन…VSR वेंचर्स के चार विमान ग्राउंड किए
विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाया है।

28 जनवरी 2026 को बारामती में हुए विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार Learjet 40/45 विमानों को तत्काल प्रभाव से ग्राउंड कर दिया है। DGCA ने बयान जारी कर कहा है कि नियामक की एक स्पेशल टीम ने विमानों की जांच (ऑडिट) की, जिसमें विमानों की फिटनेस, सुरक्षा और उड़ान के तरीकों में कई बड़ी गलतियां पाई गईं।

DGCA का बड़ा एक्शन 

बता दें कि यह कार्रवाई पिछले महीने बारामती में हुए विमान हादसे के बाद की गई, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कंपनी का विशेष सुरक्षा ऑडिट किया गया था। DGCA के अनुसार, इस “स्पेशल सेफ्टी ऑडिट” के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं। जांच में विमान की उड़ान योग्यता (एयरवर्थनेस), सुरक्षा व्यवस्था और फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े क्षेत्रों में कमियां पाई गईं। इन्हीं कारणों से चारों विमानों को एहतियातन ग्राउंड करने का फैसला लिया गया।

सामने आईं ये खामियां 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें