पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बारुईपुर में 11 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद से ही पूरे राज्य में गुस्से का माहौल है। इस मामले ने अब सियासी तूल भी पकड़ लिया है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी ने इस घटना के बाद मोर्चा खोल लिया है और मौजूदा भाजपा सरकार पर हमलावर होती दिख रही हैं। इस घटना के खिलाफ उन्होंने कोलकाता में कैंडल मार्च भी निकाला।
