महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP नेता अजित पवार का बीते महीने एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया। महाराष्ट्र में ‘दादा’ कहे जाने वाले अजित पवार 28 जनवरी को मुंबई से पुणे के बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें एक चुनावी सभा को संबोधित करना था, लेकिन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। अब इस हादसे के बाद विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। न्यूज18 के रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों को ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जिससे हादसे की असली वजह का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
