Alka Lamba Viral Video: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को रविवार (25 मई) को जुबान फिसलने की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने नई दिल्ली में AICC कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान गलती से 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' कह दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से अपना संतुलन खो चुकी है। बाद में अलका लांबा ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेत्री का बयान काफी शेयर किया जा रहा है।
