अमेजन की बड़ी त्योहारी सेल में मिलेंगे छूट और रिवॉर्ड्स, जानें कब से शुरू करें खरीदारी!

अक्टूबर में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अमेजन की बड़ी सेल शुरू होने वाली है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर मिलेंगे। ग्राहकों को SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ AI बेस्ड नए शॉपिंग फीचर्स का भी फायदा मिलेगा।

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 10:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

त्योहारी खरीदारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अमेजन ने अपनी सबसे बड़ी सेल की तारीख घोषित कर दी है।

त्योहारों से पहले ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए अमेजन का फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। कंपनी इस बार सिर्फ सस्ते दाम और बैंक ऑफर्स के साथ ही तेज डिलीवरी, नए प्रोडक्ट लॉन्च और AI बेस्ड शॉपिंग सुविधाओं पर भी जोर दे रही है।

SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह फायदा एलिजिबल क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। इसके अलावा Prime मेंबर्स को चुनिंदा ऑफर्स पर 10% तक ज्यादा फायदा मिल सकता है। लेकिन अलग-अलग ऑफर्स की टर्म्स और एलिजिब्लिटी प्रोडक्ट के हिसाब से अलग हो सकती है।


घर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक मिलेंगे ये ऑफर्स

इस बार सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ टीवी, फैशन, ब्यूटी, घरेलू सामान, किचन, होम डेकोर और रोज की जरूरतों से जुड़े प्रोडक्ट्स भी शामिल होंगे। अमेजन ने कई सामानों पर साल की सबसे कम कीमतों और नए प्रोडक्ट लॉन्च का संकेत दिया है। कुछ सामान पर पुराने डिवाइस या प्रोडक्ट को बदलकर ज्यादा लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इसलिए किसी सामान को खरीदने से पहले सिर्फ उसकी सेल कीमत देखने के बजाय बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और EMI ऑप्शन को मिलाकर सेल प्राइस देखना ज्यादा सही रहेगा।

इन रिवॉर्ड्स और फेस्टिव ऑफर्स का मिलेगा लाभ

  • Play and Win Rewards: फेस्टिव सेल के दौरान अमेजन Play and Win Rewards कैंपेन को भी प्रमोट कर रहा है। इसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन और दूसरे इनाम जीतने का मौका मिल सकता है।
  • Alexa+ का नया एक्सपीरियंस: अमेजन अपने नए Alexa+ फीचर को भी सेल के दौरान खास तौर पर दिखा रहा है। प्रमोशनल बैनर के मुताबिक, Prime सदस्यों के लिए Alexa+ का इस्तेमाल मुफ्त में किया जा सकता है।
  • Alexa डिवाइस पर भी नजर: सेल में Alexa से लैस डिवाइस पर भी खास ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। घर के स्मार्ट डिवाइस लेने वालों के लिए यह कैटेगरी दिलचस्प हो सकती है।
  • Fire TV पर ऑफर्स: Fire TV से जुड़े प्रोडक्ट्स भी फेस्टिव शॉपिंग का हिस्सा होंगे। टीवी या स्ट्रीमिंग डिवाइस खरीदने वालों को सेल के दौरान अलग-अलग डील्स और ऑफर्स मिल सकते हैं।

कई कैटेगरी में Blockbuster Deals

सेल के दौरान Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसी अलग-अलग डील कैटेगरी देखने को मिलेंगी। इसके अलावा Buy More Save More, Exchange Mela, Sample Mania और Amazon Combos जैसे ऑफर्स भी रहेंगे। कई कैटेगरी में No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

Amazon Great Indian Festival 2026 में कस्टमर को सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि रिवॉर्ड्स, एक्सचेंज, बैंक ऑफर्स, EMI और तेज डिलीवरी जैसे कई ऑप्शन मिलेंगे। अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत और ऑफर अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले सभी ऑफर्स और शर्तों की तुलना करके फैसला लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।