IndiGo flight cancellations: इंडिगो द्वारा बड़े पैमाने पर रद्द की गई उड़ानों से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए भारतीय रेलवे द्वारा चलाए गए विशेष ट्रेनों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। मंगलवार तक कुछ ट्रेनें लगभग आधी खाली थीं, जबकि कुछ क्षमता से ज्यादा भरी हुई थीं। भारतीय रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए शनिवार से देश भर में 89 विशेष ट्रेनों की घोषणा की थी। इनमें सेंट्रल रेलवे द्वारा चलाई गई 14 स्पेशल ट्रेनें शामिल थीं, जिनमें से दो पुणे से चलकर 6 और 7 दिसंबर को बेंगलुरु और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंचीं।
