Krishna Janmashtami 2026: हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग के कारण जन्माष्टमी का पर्व विशेष फलदायी माना जा रहा है।
