Get App

ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम, देश में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू, पेट्रोलियम और गैस की सप्लाई पर रहेगा कड़ा नियंत्रण

US Iran War: पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध का असर अब दुनिया के दूसरे देशों पर भी पड़ने लगा है। एसेंशियल कमोडिटी एक्ट (Essential Commodities Act, 1955) को भारत सरकार ने जरूरी सामानों की उपलब्धता बनाए रखने और लोगों को उचित कीमत पर चीजें उपलब्ध कराने के लिए बनाया था। इसका उद्देश्य जमाखोरी, कालाबाजारी और कमी को रोकना है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 12:59 PM
ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम, देश में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू, पेट्रोलियम और गैस की सप्लाई पर रहेगा कड़ा नियंत्रण
ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम, देश में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने देश में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने Essential Commodities Act, 1955 लागू करते हुए पेट्रोलियम, पेट्रोलियम प्रोडक्ट और नेचुरल गैस की उपलब्धता, सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन को कंट्रोल करने का फैसला किया है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद देश में ईंधन की सप्लाई लगातार जारी रखना, जमाखोरी को रोकना और जरूरत के मुताबिक सभी जगह बराबर डिस्ट्रीब्यूशन सुनिश्चित करना है। भारत सरकार का यह आदेश नैचुरल गैस सप्लाई को रेगुलेट करने के लिए है, ताकि घरों के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस और गाड़ियों के लिए CNG को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा सके।

होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई पर खतरा

सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेस जैसे अहम समुद्री रास्तों से तेल और गैस की सप्लाई पर इस लड़ाई का असर पड़ सकता है। यह रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण यहां से गुजरने वाले जहाजों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें