Nita Ambani Anant Ashray Project: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक बड़ी पहल की घोषणा की है। इस पहल का नाम 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय (Nita Mukesh Ambani Anant Ashray)' रखा गया है। महाराष्ट्र के कर्जत में करीब 100 एकड़ में बनने वाला यह परिसर 5,000 से अधिक अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को घर-परिवार जैसा माहौल और देखभाल उपलब्ध कराएगा। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को स्थायी घर, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है, जिन्हें जीवन में परिवार के सहारे की कमी महसूस होती है।
