Andaman Basin: बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति में बाधाओं के बीच भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए अब गहरे समुद्र और नए क्षेत्रों की ओर रुख कर रहा है। इस पूरी रणनीति के केंद्र में अंडमान-निकोबार बेसिन है, जहां गैस के बड़े भंडार मिलने के संकेत मिले हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि इस गैस का इस्तेमाल हमारे घरों या उद्योगों में होने में अभी लंबा वक्त लगेगा।
