Get App

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा! इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; सुबह 4 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया

Ankita Bhandari Case: इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा कर दिया है। कांग्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रिहाई के बाद अंकिता के माता-पिता अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने के लिए चले गए हैं। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से जुड़े एक VIP की भूमिका को लेकर सवाल उठाते रहे पीड़िता के माता-पिता ने दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना दिया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 7:31 AM
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा! इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन; सुबह 4 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया
Ankita Bhandari Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़िता परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग की

Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी के माता-पिता और इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (15 अक्टूबर) तड़के रिहा कर दिया। कांग्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रिहाई के बाद अंकिता के माता-पिता अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने के लिए चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इंडिया गेट पर रातभर चले धरने के दौरान पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 4 बजे अंकिता भंडारी के माता-पिता समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे लोगों को निशाना बनाया गया।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से जुड़े एक VIP की भूमिका को लेकर सवाल उठाते रहे पीड़िता के माता-पिता ने दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना दिया। पीड़िता परिवार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने का विरोध किया है। उनका दावा है कि इस पूरे प्रकरण में जिस 'वीआईपी' की बात सामने आई थी, वह कथित तौर पर गौतम ही हैं। सितंबर, 2022 में अंकिता की हत्या के समय गौतम BJP के उत्तराखंड प्रभारी थे।

दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन

यह प्रदर्शन बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अंकिता भंडारी मामले में कथित 'वीआईपी एंगल' की जांच पूरी होने तक उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में सामने आए कथित वीआईपी कनेक्शन से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर इंडिया गेट पर रातभर धरना दिया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें