BJP से निकलते ही अन्नामलाई ने किए 3 बड़े ऐलान, 2031 तक का टारगेट किया सेट

K Annamalai: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के कुछ घंटों बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे।

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 1:17 PM
के. अन्नामलाई बीजेपी छोड़ शुरू करेंगे नया राजनीतिक आंदोलन

K Annamalai: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के कुछ घंटों बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक सफर का अगला अध्याय बताया।

मीडिया को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि “एक आम आदमी का राजनीति में आना एक बड़ी बात है।” उन्होंने यह बात सार्वजनिक जीवन में अपनी यात्रा पर विचार करते हुए कही।

‘वास्तविक परिवर्तन लाने वाली राजनीति की आवश्यकता’


भाजपा में अपने कार्यकाल को एक महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए अन्नामलाई ने कहा, “भाजपा में बिताए छह वर्षों को हम एक महत्वपूर्ण अवसर और सीखने का अनुभव मानते हैं।” हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि अब उनके राजनीतिक उद्देश्य पहले से विकसित चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमारे लक्ष्य अब कहीं अधिक बड़े हैं, और अब देश और समाज में वास्तविक बदलाव लाने वाली राजनीति की जरूरत है।”

अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत के बारे में बात करते हुए उन्होंने ने कहा, “अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत में, मैंने विजयकांत द्वारा स्थापित पार्टी में इंटर्न के रूप में काम करना शुरू किया ताकि सीख सकूं और अनुभव प्राप्त कर सकूं। इसके बाद, मैंने भाजपा के साथ अपना राजनीतिक करियर और जनसेवा का सफर जारी रखा।”

अन्नामलाई ने राज्य की राजनीतिक चर्चा में बदलाव का आह्वान भी किया और कहा कि राजनीति आम आदमी पर केंद्रित होनी चाहिए और सार्थक बदलाव लाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें व्यक्ति-केंद्रित राजनीति से बाहर निकलना होगा। हमें आम आदमी की राजनीति की जरूरत है।”

‘सम्मानपूर्वक विदाई लेना तमिल संस्कृति का हिस्सा’

राजनीति में अपनी दीर्घकालिक भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए अन्नामलाई ने कहा, “आज मैं 42 साल का हूं और पिछले 17 सालों से एक नए राजनीतिक विकल्प और सार्थक परिवर्तन के लिए संघर्ष कर रहा हूं।”

पूर्व भाजपा नेता ने आगे कहा कि उनकी विदाई को टकराव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अपने विचार व्यक्त करने के बाद सम्मानपूर्वक विदाई लेना तमिल संस्कृति का हिस्सा है।”

‘राजनीति में नए आंदोलन और नए आयाम की शुरुआत’

अपनी भावी योजनाओं का संकेत देते हुए अन्नामलाई ने कहा की, “हमारे मूल सिद्धांतों से प्रेरित होकर, राजनीति में एक नए आंदोलन और नए आयाम की शुरुआत होने वाली है।” इसलिए उनका ध्यान राज्य के विकास पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि, “हमें तमिलनाडु को आगे ले जाना है।”

उन्होंने यह भी कहा, “जिस आंदोलन की हम शुरुआत करने जा रहे हैं, उसका मार्गदर्शन उन्हीं सिद्धांतों और भावना से होना चाहिए।”

भाजपा में शामिल होने के अपने निजी अनुभव को याद करते हुए अन्नामलाई ने कहा, “जब मैं भाजपा में शामिल हुआ, तो रजनीकांत ने व्यक्तिगत रूप से मुझे बधाई दी और मेरी राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।”

उन्होंने बताया, “भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने से ठीक एक दिन पहले, रजनीकांत ने मुझे अपने आंदोलन का हिस्सा बनने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया और वहीं से अपनी राजनीतिक यात्रा जारी रखी।”

‘अगला आम चुनाव लड़ेंगे’

अन्नामलाई ने आगे घोषणा की कि वे अगला आम चुनाव स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे।

आपको बता दें कि उनकी यह टिप्पणी भाजपा द्वारा औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार किए जाने के कुछ ही समय बाद आई है, जिससे पार्टी के साथ उनका छह साल का जुड़ाव समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें: Mohali Office Murder: ऑफिस में युवक ने की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या! चाकू से किए ताबड़तोड़ वार...खौफनाक वीडियो आया सामने

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।