Indian Oil Tanker Jag Laadki: एक और भारतीय टैंकर ने पार की होर्मुज स्ट्रेट, UAE से 80,800 टन कच्चा तेल लेकर आया भारत

Indian Oil Tanker Jag Laadki: भारतीय झंडे वाला एक तेल टैंकर, जग लाडकी, लगभग 80,800 मीट्रिक टन कच्चे तेल से लदा हुआ, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा।

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
एक और भारतीय टैंकर ने पार की होर्मुज स्ट्रेट, UAE से 80,800 टन कच्चा तेल लेकर आया भारत

Indian Oil Tanker Jag Laadki: भारतीय झंडे वाला एक तेल टैंकर, जग लाडकी, लगभग 80,800 मीट्रिक टन कच्चे तेल से लदा हुआ, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। यह जहाज रविवार सुबह फुजैराह पोर्ट से रवाना हुआ था। इससे एक दिन पहले वहां के ऑयल टर्मिनल पर हमला हुआ था, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हो गया था।

सरकार ने बताया, “14 मार्च 2026 को जब भारतीय जहाज जग लाडकी फुजैरा में कच्चा तेल लोड कर रहा था, उसी दौरान ऑयल टर्मिनल पर हमला हुआ। इसके बावजूद जहाज रविवार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समय) सुरक्षित रूप से फुजैरा से रवाना हो गया और करीब 80,800 टन मुरबन कच्चा तेल लेकर भारत के लिए निकल पड़ा।”

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत पहुंचा तीसरा तेल टैंकर


घटना के बावजूद, जहाज सुरक्षित रूप से रवाना हुआ और बिना किसी नुकसान के भारत की ओर अपनी यात्रा जारी रखी। यह संघर्ष प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकलने वाला तीसरा भारतीय जहाज है।

यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सामने आया है। खबरों के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग का आश्वासन दिया है, साथ ही संयुक्त अरब अमीरात के बंदरगाह क्षेत्रों को निशाना बनाकर संभावित हमलों की चेतावनी भी दी है। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष के दौरान अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

जानकारी मिली है कि एहतियात के तौर पर भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत ने ओमान की खाड़ी से टैंकर को सुरक्षित निकाला। खास बात यह है कि जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जाने से बचा, क्योंकि यह इलाका अभी सैन्य तनाव का केंद्र बना हुआ है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय झंडे वाले दो LPG टैंकर, शिवालिक और नंदा देवी ने मिलकर होर्मुज स्ट्रेट से 92,712 मीट्रिक टन LPG भारत पहुंचाई। इनमें से एक जहाज सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, जबकि दूसरा एक दिन बाद भारत पहुंचा।

भारत अपने कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प के तहत इस क्षेत्र में नौसैना की मौजूदगी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Nanda Devi LPG Carrier: 'शिवालिक' के बाद अब होर्मुज पार कर भारत पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, साथ लाया 46 हजार टन LPG

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।