Get App

Arun Kumar Tiwari: 'वो अब भगवान शिव की शरण में...'; परिवार ने माउंट एवरेस्ट पर ही क्यों छोड़ दी अरुण तिवारी की बॉडी? इमोशनल कर देगा ये केस

mountaineer Arun Kumar Tiwari: पर्वतारोही अरुण कुमार तिवारी की पिछले हफ्ते 21 मई को माउंट एवरेस्ट से उतरते समय मौत हो गई थी। अब तिवारी के परिवार वालों ने फैसला किया है कि वे उनका शव पहाड़ पर ही छोड़ देंगे। यह फैसला आस्था और शव को वापस लाने में आने वाली तकनीकी मुश्किलों को देखते हुए लिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 27, 2026 पर 5:46 PM
Arun Kumar Tiwari: 'वो अब भगवान शिव की शरण में...'; परिवार ने माउंट एवरेस्ट पर ही क्यों छोड़ दी अरुण तिवारी की बॉडी? इमोशनल कर देगा ये केस
mountaineer Arun Kumar Tiwari: हैदराबाद के अरुण कुमार तिवारी का 21 मई 2026 को माउंट एवरेस्ट से नीचे उतरते समय निधन हो गया

Mountaineer Arun Kumar Tiwari: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट से उतरते समय जान गंवाने वाले पर्वतारोही अरुण कुमार तिवारी का शव पहाड़ पर ही रहेगा। उनके परिवार ने धार्मिक आस्था और शव लाने की अत्यधिक कठिनाई के कारण यह फैसला लिया है। पर्वतारोही अरुण कुमार तिवारी पिछले हफ्ते 21 मई को माउंट एवरेस्ट से उतरते समय मौत हो गई थी। अब तिवारी के परिवार वालों ने फैसला किया है कि वे उनका शव पहाड़ पर ही छोड़ देंगे। तिवारी के जीजा सुधीर उपाध्याय के अनुसार, यह फैसला आस्था और शव को वापस लाने में आने वाली तकनीकी मुश्किलों को देखते हुए लिया गया है।

उन्होंने बुधवार (27 मई) को न्यूज एजेंसी PTI से कहा, "वह (तिवारी) भगवान शिव के धाम में हैं। शव को वापस लाने की प्रक्रिया... जब तक शव हमारे पास पहुंचता, तब तक वह बहुत बुरी तरह से खराब हो चुका होता। वहां (एवरेस्ट पर) ऐसे ऑपरेशन सफल भी नहीं माने जाते।" नेपाल की कंपनी 'पायनियर एडवेंचर्स' के डायरेक्टर निवेश कार्की के अनुसार, 53 साल के तिवारी की मौत पिछले हफ्ते नीचे उतरते समय तबीयत खराब होने के बाद 'हिलेरी स्टेप' के पास हुई, जो चोटी से ठीक नीचे है। उस समय चार शेरपा पर्वतारोही उनकी मदद कर रहे थे।

तिवारी हैदराबाद की एक बड़ी IT कंपनी में सीनियर प्रोफेशनल थे। वह एक मंझे हुए पर्वतारोही थे। उन्होंने पहले भी कई चोटियों के अलावा माउंट एल्ब्रस (रूस), माउंट डेनाली (अमेरिका) और माउंट एकॉनकागुआ (अर्जेंटीना) पर चढ़ाई की थी।

काफी ज्यादे है शव लाने का खर्च

सब समाचार

+ और भी पढ़ें